ऐसे ही नहीं बन जाता कोई सविन बंसल..

0
105

देहरादून (अनुराग जैन)। डीएम सविन बंसल के कार्यभार संभालने के बाद से ही जिला प्रशासन की बदली कार्यशैली ने जनपद के हजारों लोगों के चेहरे पर एक नई मुस्कान देने का काम किया है। ऐसा ही एक मामला आज भी सामने आया जहां दो बहनों पर टूटे दुखों के पहाड़ पर डीएम ने मरहम लगाने का काम किया।

पिता की मृत्यु उपरान्त छात्रा की पढाई पर आया संकट तो डीएम देहरादून ने दिखाया बड़ा दिल। मामला संज्ञान में आने पर छात्रा चित्रा कालरा को तुरन्त ही प्रतिष्ठित संस्थान में स्नातक बी-कॉम आनर्स में आज ही दिलाया दाखिला।

चित्रा की पढाई, आवाजाही, किताबों का समस्त व्यय, वहन करेगा जिला प्रशासन व संस्थान।

स्वर्गीय पिता का लिया ऋण चुकाने में असमर्थ 2 बहने चित्रा व हेतल ने पढाई व मकान बचाने की डीएम से लगाई गुहार। जल्द ही ऋण माफी का भी करवाएंगे समाधान।

अब तो लोगों की जुबान पर आने लगा है कि दोबारा ऐसा डीएम मिलना मुश्किल है।

LEAVE A REPLY