देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में JICA से वित्त पोषित Uttarakhand Integrated Horticulture Development Project की उच्च स्तरीय/ संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को परियोजना का वित्तीय एवं भौतिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने फीडबैक के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को जनपदों के लगातार दौरे करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अन्य विभागों की फल एवं सब्जियों से जुड़े आजीविका की योजनाओं को भी इसमें शामिल किया जाए। मुख्य सचिव ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की AWP जनवरी माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण हो सके, इस हेतु जनपदों के लिए भी लक्ष्य निर्धारित किए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि संपूर्ण प्रोजेक्ट का भी वर्षवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्लान तैयार किया जाए। इस अवसर पर सचिव श्रीधर बाबू अद्दांकी, डॉ. एस.एन. पाण्डेय, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान सुश्री वंदना सहित कृषि, उद्यान एवं सगन्ध पौधा केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
सफलता: एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कुख्यात कल्लू गैंग से जुड़े एक लाख रुपये के...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









