अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

0
214

देहरादून (अनुराग जैन)। ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रही 1 बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है जबकि एक को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली पटेलनगर पुलिस को थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर 02 बांग्लादेशी महिलाओं के अवैध रूप से रहने की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली पटेल नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए देहराखास पटेलगनर क्षेत्र से 01 महिला भूमि शर्मा को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपना असली नाम बबली खातून पत्नी मो0 मुनजु बताया गया, जिसके कब्जे से पुलिस को भूमि शर्मा के नाम के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड , वोटर आई०डी० व अन्य फर्जी भारतीय दस्तावेज व बबली बेगम के नाम से एक बाग्लादेशी आईडी प्राप्त हुई। उक्त महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा कारगी रोड कालिंदा विहार फेज 2 थाना पटेलनगर से 01 अन्य संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम बॉबी खातून पुत्री मो० ब्लूमिया पत्नी मो० रूबेल निवासी हाजी गरीपालशा बोगुरा सदर जिला बोगुरा बांग्लादेश उम्र 41 वर्ष बताया, जिसके पास से पुलिस टीम को उसके बांग्लादेशी पहचान पत्र की छायाप्रति प्राप्त हुई, उक्त महिला को हिरासत में लेकर उसे नियमानुसार बांग्लादेश डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्ता बबली खातून उर्फ भूमि शर्मा द्वारा बताया गया कि कोविड के दौरान वह अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई थी, जहाँ अलग अलग स्थानों पर रहने के बाद वह वर्ष 2021 में देहरादून आ गई तथा वर्ष 2022 में उसने देहरादून निवासी एक व्यक्ति से नाम पता बदलकर विवाह कर लिया तथा देहरादून में ही अलग-अलग स्थानों पर किराए के मकान में रहने लगे। इस दौरान अभियुक्ता द्वारा अपने अन्य परिचितों के माध्यम से भूमि शर्मा के नाम से फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवा लिए। फर्जी दस्तावेज बनाने में अभियुक्ता की सहायता करने वाले व्यक्तियों के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी की जा रही है, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। वहीं हिरासत में ली गयी अन्य बांग्लादेशी नागरिक बॉबी खातून द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह वर्ष 2023 में चोरी छिपे बांग्लादेश से आई थी, तथा उसके बाद से ही देहरादून में अवैध रूप से रहते हुए मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रही है।

LEAVE A REPLY