देहरादून। उत्तराखंड के 23 वर्षीय रोहित बिष्ट की दिल्ली में तेज रफ्तार मर्सिडीज कार की टक्कर में मौत हो गई। हादसा देर रात एंबियंस मॉल के पास हुआ, जब बेकाबू SUV ने ऑटो स्टैंड पर खड़े तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। दो घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। तीनों युवक मॉल के एक रेस्टोरेंट में काम करते थे और ड्यूटी के बाद घर जाने के लिए खड़े थे। रोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रोहित, चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के बेराधार ग्रामसभा के निवासी थे और परिवार की आर्थिक मदद के लिए दिल्ली में काम करते थे। SUV चला रहा शिवम (29) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस CCTV और वाहन की जांच कर रही है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
सफलता: एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कुख्यात कल्लू गैंग से जुड़े एक लाख रुपये के...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









