मच्छीबाजार में सरेआम युवती की हत्या

0
1539
Oplus_0

देहरादून। राजधानी देहरादून के कोतवाली क्षेत्र मच्छी बाजार में एक 23 साल की लड़की की गला काटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्यारे बाइक में आए थे और रास्ते में ही लड़की का गला काट दिया।

जानकारी के अनुसार आज सुबह कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दूल्हा बाजार के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती की धारधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप् से घायल किया गया, जिसको उपचार हेतु तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घटना को अजांम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

नाम/पता अभियुक्त*

आकाश कुमार पुत्र कोमल राम निवासी 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून उम्र 27 वर्ष

LEAVE A REPLY