देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में एक बोरे में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव की हालत को देखते हुए उसके चार से पांच दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार को थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल के अंदर एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान जंगल के अंदर एक महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत चार से पांच दिन पहले हुई होगी। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर एसएसपी देहरादून भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। महिला की पहचान और मामले के खुलासे के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









