जैन समाज ने मनाया तीज़ महोत्सव

0
12
Oplus_131072

देहरादून । श्री वर्णी जैन इण्टर कॉलेज देहरादून पर तीज मिलन का कार्यक्रम जैन मिलन देहरादून तथा जैन मिलन महिला राजुल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीरांगना प्रभा जैन, दीप प्रज्ज्वलन करता वीरांगना प्रियंका जैन, अति विशिष्ट अतिथि वीरांगना सीमा जैन, वीरांगना अंकिता जैन, वीरांगना साक्षी जैन तथा सुहाग पिटारी प्रदाता वीरांगना सीमा जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जैन मिलन के मंत्री पंकज जैन तथा महिला जैन मिलन राजुल की कार्यक्रम संयोजिका बबिता जैन एवं शैफाली जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

भगवान महावीर की प्रार्थना के साथ अध्यक्ष राकेश कुमार जैन की अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मंत्री वीर पंकज जैन द्वारा सभी को देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस एवं तीज की बधाई दी गई तथा सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वीरांगना साक्षी जैन द्वारा सुंदर भजन की प्रस्तुति दी गई। तरंग डांस एकेडमी के कलाकारों द्वारा देश भक्ति एवं सावन के विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। वीरांगना प्रियंका जैन तथा वीरांगना आरचि जैन द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई। सभी को तंबोला खिलाया गया व समय-समय पर सरप्राइज गेम कराए गए।

तीन वर्गों में तीज क्वीन एवं दो वर्गों में तीज किंग का चयन किया गया। तीज किंग वीर विनय कुमार जैन एडवोकेट तथा वीर महेंद्र कुमार जैन चुने गए। तीज क्वीन के रूप में वीरांगना आरचि जैन, वीरांगना अंजलि जैन तथा वीरांगना प्रीति जैन चुनी गई। समय पर आने वाले वीर वीरांगनाओं में से दो को लकी ड्रॉ द्वारा समयबद्धता पुरस्कार दिया गया। सुंदर आयोजन हेतु वीरांगना बबिता जैन एवं वीरांगना शेफाली जैन को पुरस्कृत किया गया। वीर दीपक जैन एवं वीरांगना सीमा जैन द्वारा सभी महिलाओं को सुहाग पिटारी भेंट की गई।

LEAVE A REPLY