आईआईटी रुड़की में बीटेक की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
269
 dipr

देहरादून : रुड़की आईआई टी की बीटेक की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली जिससे आईआईटी प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
छात्रा का शव हॉस्टल में पंखे पर फंदे से लटकता मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
गौर तलब है कि पुलिस के मुताबिक 19 साल की अंशु मलैया मध्यप्रदेश के इटारसी की निवासी थी जो रुड़की आईआईटी के कस्तूरबा गांधी हॉस्टल में रहकर बीटेक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वहीं मृतक छात्रा की सहपाठी जब अंशु मलैया के आवास पर पहुंची तो वह फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर हरिद्वार से फोरेंसिक टीम भी आईआईटी पहुंची है और छात्रा के बारे में साक्ष्य जुटा रही है। वहीं पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन और अन्य सामान कब्जे में लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के तथ्य जुटा रही है साथ ही छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी है।अब से पहले भी रुड़की आईआईटी में कई छात्र खुदकुशी कर चुके हैं।

देखे वीडियो

नरेंद्र कुमार पंत (सीओ रुड़की)

Reported By : Gopal Nauytiyal

LEAVE A REPLY