13 आईटीआई संस्थानों के उच्चीकरण के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर

0
242
 dipr

प्रदेश के 13 आईटीआई संस्थानों का उच्चीकरण टाटा टैक्नोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड के माध्यम से किया जाएगा। यह पहल प्रदेश के कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में विधानसभा सभागार में आयोजित बैठक में हुई, जिसमें अधिकारियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

उच्चीकरण के लिए चयनित संस्थानों में हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, देहरादून, उत्तरकाशी, नई टिहरी, चमोली, पिथौरागढ़, चम्पावत और अल्मोडा के आईटीआई शामिल हैं। इस परियोजना के तहत प्रत्येक संस्थान में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के साथ 10 हजार वर्ग फुट कार्यशाला का निर्माण होगा। इसके लिए नाबार्ड से 79.0955 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

टाटा टैक्नोलॉजी द्वारा संस्थानों में आधुनिक उपकरण, मशीनरी, साज-सज्जा और तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी, जिन पर 423.54 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके अलावा, 6 दीर्घकालिक और 23 लघुकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा।

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि इस परियोजना से युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे उन्हें रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी।

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY