देहरादून नगर निगम के मोहल्ला समिति में करोड़ो के भ्रष्टाचार की रिकवरी हो: अभिनव थापर

0
235
 dipr

देहरादून के नगर निगम कार्यालय में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर के साथ कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल से भेंट कर मोहल्ला समिति में हुए फर्जीवाड़े पर दोषियों पर कानूनी कार्यवाही व करोड़ों की लूट की रिकवरी हेतु ज्ञापन प्रेषित किया। उल्लेखनीय है की कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने देहरादून नगर निगम के भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान में मोहल्ला समिति का भ्रष्टाचार प्रमुखता से उठाया था। मेयर सौरभ थपलियाल ने इस विषय पर शीघ्र ही उचित कानूनी कार्यवाही का आश्वासन दिया।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि हमने RTI व पत्राचार के माध्यम से 2019 से 2024 तक मोहल्ला समिती में भारी अनियमितता व भ्रष्टाचार का खुलासा किया, जिस पर निगम को जाँच बैठानी पड़ी। जाँच में 100 कर्मचारियों को फर्जी पाया गया और 90 करोड़ का सरकारी धन का भ्रष्टाचार हुआ किन्तु अभी तक न जाँच रिपोर्ट सार्वजनिक करी गयी है और न ही कोई कानूनी कार्यवाही हुई है।

यह निगम में न सिर्फ सरकारी धन की लूट हुई बल्कि चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के हक पर डाका डालने का काम किया गया। हमने नवनिर्वाचित मेयर से अनुरोध किया है कि दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो और सरकारी धन की उनसे ब्याज सहित रिकवरी करी जाय, अन्यथा हम सड़क से लेकर न्यायालय तक इस भ्रष्टाचार के विषय पर संघर्ष करेंगे।

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY