मौसम विभाग का तीन जिलों में रेड अलर्ट

0
137
Meteorological department

उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से बारिश और पहाड़ी जिलों में भारी बर्फबारी हो रही है इसी बीच मौसम विभाग ने आज रात में तीन जिलों रेड अलर्ट जारी किया है मौसम केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने कहा कि पिछले दो दिनों से उत्तराखंड में बारिश हो रही है और 3000 या उससे अधिक मीटर की ऊंचाई पर बर्फबारी हो रही है जिसमें उत्तरकाशी, चमोली,रुद्रप्रयाग,पिथौरागढ़ और बागेश्वर शामिल है जहां काफी बर्फबारी हुई है

वहीं अब चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में मौसम को देखते हुए आज शाम से सुबह तक रेड अलर्ट किया गया है क्योंकि वहां अभी भी भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है।

डॉ विक्रम सिंह
निदेशक मौसम केंद्र देहरादून

 

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY