एसएसपी ने विधायक खानपुर के कार्यालय पर गोली चलाने की घटना पर जांच के आदेश दिए

0
253
 dipr

एसएसपी ने विधायक खानपुर के कार्यालय के बाहर गोली चलाए जाने के मामले पर जांच बैठा दी है।
दिनांक 26/27 की रात विधायक खानपुर उमेश शर्मा के कार्यालय के बाहर अज्ञात द्वारा गोली चलाए जाने की घटना को एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा बेहद गंभीरता से लिया गया है।
कप्तान द्वारा प्रकरण की जांच जनपद के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र मेहरा को दी गई है ताकि घटना की वास्तविकता एवं तत्समय पुलिस की आसपास मौजूदगी आदि से भिज्ञ हुआ जा सके।

सुरक्षित स्थान में इस प्रकार से कार्यालय को टारगेट करते हुए गोली चलाए जाने की घटना में पुलिस की तरफ से कहीं कोई लैप्स तो नहीं था, इसकी भी जांच की जाएगी।
ज्ञातव्य है कि उपरोक्त प्रकरण में कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज है।
जांच रिपोर्ट को गुण-दोष के आधार पर यथाशीघ्र तैयार किया जाएगा और जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Reported By: Ramesh Khanna

LEAVE A REPLY