देहरादून में जनजातीय महोत्सव, जनजातीय समाज को प्रोत्साहित करने की पहल

0
216
 dipr

प्रदेश की जनजातीय समाज को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजधानी देहरादून के परेड मैदान में जनजातीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जनजातीय समाज के लोगों द्वारा सुंदर प्रस्तुति दिए जाने के साथ ही हस्तकला से बने हुए सामग्रियों, आयुर्वेदिक व पर्यावरण संरक्षण के उत्पादों के भी स्टॉल लगाए गए हैं। इस मेले में भारी संख्या में युवाओं की भीड़ भी देखी जा रही है,

 

जनजातीय कल्याण विभाग के स्टेट कॉर्डिनेटर राजीव सोलंकी ने बताया कि साल 2023 में मुख्यमंत्री के द्वारा इसकी घोषणा की गई थी, जिसका उद्देश्य जनजातीय समाज को प्रोत्साहित करना है। इस महोत्सव का आयोजन जनजातीय कल्याण विभाग और टीआरआई के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है और आज ये अपने उद्देश्यों में सफल होता हुआ भी नजर आ रहा है।

राजीव सोलंकी, स्टेट कॉर्डिनेटर जनजातीय कल्याण विभाग

 

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY