सांसद का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- जो गांव मैंने गोद लिए उनमे अच्छी प्रगति

0
254
 dipr

बीते दिनों सचिवालय में हुई बैठक में CM धामी ने उत्तराखंड के आईएएस पीसीएस और आईपीएस अधिकारियों को उनकी सबसे पहले तैनाती स्थल को गोद लेकर उसका विकास करने के निर्देश दिए हैं। इसे कांग्रेस ने शिगुफा करार दिया और कहा कि सरकार अपनी नाकामी का ठीकरा अधिकारियों के सिर फोड़ने की तैयारी में है। इस लिए सरकार ने यह फैसला लिया है।

इस पर राज्यसभा सांसद ने सीएम धामी की पहल की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर विकास कार्य में गलती निकालने का काम करती है सांसद नरेश बंसल ने कहा कि तमाम सांसदों ने जो गांव गोद लिए हैं उनमें विकास कार्य हो रहे हैं और जो उन्होंने खुद दो गांव गोद लिए हैं उसमें भी अच्छी प्रगति है।

नरेश बंसल, सांसद,राज्यसभा

 

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY