कुट्टू के आटे के सेवन से 350 से अधिक लोग बीमार, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
264
 dipr

बीते दिन कुट्टू के आटे के सेवन से 350 से अधिक लोग बीमार हो गए जिनको दून और कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएम धामी और स्वास्थ्य मंत्री मरीजों का हाल-चाल जानने खुद अस्पताल पहुंचे थे। वहीं जिला प्रशासन, खाद्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई दुकानों को सील किया और माल जब्त किया।

एसएसपी अजय सिंह ने जानकरी दी पुलिस की टीम ने तुरंत दुकानों पर छापेमारी करते हुए 30 दुकानों को सील किया और साथ ही दुकानों में मौजूद कुट्टू के आटे को जप्त किया।

जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि विकास नगर क्षेत्र के डीलर सहारनपुर से ये आटा मंगया था। इसके बाद पुलिस की एक टीम सहारनपुर पहुंची और सहारनपुर स्थित गोदाम को सील कराया।

एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं जिसमें दो लोग सहारनपुर के हैं जो मिलावटी कुट्टू के आटे की सफाई कर रहे थे। बाकी दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि एक और व्यक्ति का नाम सामने आया है जिसकी तलाश की जा रही है।

 

अजय सिंह एसएसपी देहरादून

 

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY