मुख्यमंत्री धामी युवा कबड्डी चैंपियनशिप के समापन पर पहुंचे हरिद्वार

0
273
 dipr

CM धामी रोशनाबाद में चल रही युवा कबड्डी चैंपियनशिप प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने हरिद्वार पहुंचे।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने वक्फ बिल को लेकर बड़ा बयान दिया।

उन्होंने कहा कि देश लंबे समय से उस कानून का इंतजार कर रहा था, जिससे भूमाफियाओं द्वारा वक्फ की जमीनों पर किए गए कब्जे खत्म हो सकें। अब वह जमीनें कब्जेदारों से मुक्त कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में भी हजारों बीघा वक्फ की जमीन ऐसे लोगों के कब्जे में है, जिसकी जांच की जाएगी और वह जमीनें सरकार के पास वापस लाई जाएंगी।

उत्तराखंड सरकार इस दिशा में ठोस कार्रवाई करने जा रही है।

देखे वीडियो:

 

 

Reported by: Praveen bhardwaj

LEAVE A REPLY