साइबर क्राइम रोकने को उत्तराखंड पुलिस तैयार – DGP

0
234
 dipr

प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराध को रोकना एक बड़ी चुनौती है और इसी चुनौती से निपटने के लिए अब पुलिस विभाग ने कमर कस ली है । इसको लेकर उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कहा की साइबर क्राइम एक ऐसा क्राइम है जिसके ग्राफ में बढ़ोतरी हुई है और प्रतिदिन साइबर से जुड़े लगभग हजार से बारह सौ शिकायतें प्राप्त होती है जिनपर अभी तक दो साइबर पुलिस स्टेशन , एसटीएफ ,ओर राज्य के तमाम जनपदों के थानों में ट्रेंड स्टाफ है….

उनके द्वारा कार्यवाही की गई ओर फ्रॉड में हुई धनराशि वापस दिलाने का प्रयास किया गया । उन्होंने बताया कि एक साइबर कमांडो योजना है जिसके तहत ग्रह मंत्रालय द्वारा ओपन परीक्षा हुई थी इसमें हमारे 72 पुलिसकर्मी चयनित हुए हैं जिनको 6 माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो कि वापस आकर साइबर क्राइम के अनावरण में एहम भूमिका निभाएंगे ।

 

 

दीपम सेठ , पुलिस महानिदेशक , उत्तराखंड

LEAVE A REPLY