दून पुलिस अलर्ट जगह-जगह चलाए गए चेकिंग अभियान

0
287
 dipr

कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले के बाद देहरादून में भी अलर्ट घोषित किया गया है। देहरादून के एसएसपी ने अलर्ट जारी करते हुए पूरे जिले में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए, जिसके बाद देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

देहरादून की सीमा में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। देहरादून पुलिस ने बॉर्डर एरिया, रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, घंटाघर और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी बढ़ा दी है। आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है।

 

एसएसपी अजय सिंह खुद देर रात तक इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल रहे। उन्होंने अलग-अलग चेकिंग प्वाइंट्स पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

 

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY