उत्तराखंड में मौसम रहेगा सामान्य, मई के पहले सप्ताह में हो सकता है बदलाव

0
230
 dipr

आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिला है। बीते दिन मैदानी जिलों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी व हल्की बारिश देखने को मिली। जिसको लेकर मौसम विभाग के द्वारा आगामी दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि आगामी 30 अप्रैल तक मौसम सामान्य रहने वाला है, जिसमें तापमान अधिकांश जगहों पर सामान्य रहेगा। लेकिन मई के पहले सप्ताह में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा, जिसमें अधिकांश जगहों पर तेज बौछारें, हवाओं के साथ ही कुछ जगहों पर बिजली कड़कने जैसी स्थितियां भी देखने को मिल सकती हैं, जिसके चलते तापमान सामान्य व उससे नीचे बना रह सकता है।

 

डॉ विक्रम सिंह, निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून

 

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY