जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण विवाद पर कृषि मंत्री गंभीर, जांच समिति गठित

0
235
 dipr

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड स्टेट सीड एंड ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन एजेंसी पर जैविक उत्पादों के प्रमाणीकरण के लिए प्रतिबंध लगाए जाने के प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कृषि विभाग के सचिव को निर्देश जारी करते हुए अपर सचिव स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति गठित करने का आदेश दिया है। समिति को निर्देशित किया गया है कि वह आगामी 10 दिनों के भीतर समस्त औपचारिकताओं की जांच कर पूरी आख्या सहित संबंधित पत्रावली प्रस्तुत करें।

 

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY