Baba Ram Rahim : 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया बाबा राम रहीम

0
107

Baba Ram Rahim : रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद बाबा राम रहीम 40 दिन के पैरोल पर बाहर आ गया है। मंगलवार सुबह सात बजे हनीप्रीत, सिरसा डेरे के चेयरमैन दान सिंह, डॉ. आरके नैन और शरणदीप सिंह सिटू दो गाड़ियों के साथ रोहतक पहुंचे और राम रहीम को लेकर सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गए।

50th Nirvana Day : अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी प्रतिभाग किया

15 अगस्त को कैदी राम रहीम का जन्मदिन है। बताया जा रहा है कि सिरसा डेरे में रक्षाबंधन के बाद जन्मदिन मनाया जाएगा। साध्वी यौन उत्पीड़न केस में आरोप सिद्ध होने के बाद 2017 से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है।

राम रहीम (Baba Ram Rahim) के लिए जेल से बाहर जाने की कोई नई बात नहीं है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में चुनावों के आसपास पैरोल और फरलो उसे मिलता रहा है। पिछली बार 10 अप्रैल को 21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर आया था। जो सिरसा डेरे में ही काटी गई थी।

2025 में तीसरी बार तो कुल 14वीं बार जेल से बाहर आया राम रहीम

जेल में एक निश्चित समय बिताने और व्यवहार के बाद पैरोल और फरलो की प्रक्रिया अदालत में शुरू की जाती है। हालांकि, पैरोल की अवधि सजा में नहीं जोड़ी जाती है, जबकि फरलो की अवधि सजा में ही जोड़ी जाती है। 2025 में राम रहीम तीसरी बार जेल से बाहर आया है। फरवरी और अप्रैल में 21-21 दिन की फरलो मिल चुकी है। साथ ही 2017 से अब 14वीं बार पैरोल या फरलो मिली है।

Shibu Soren Passes Away : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन

LEAVE A REPLY