Bageshwar Dham : बागेश्वर धाम में फिर हादसा, गिरने से महिला की मौत, 10 लोग घायल

0
302
 dipr

Bageshwar Dham : छतरपुर जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में मंगलवार तड़के एक धर्मशाला की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी 40 वर्षीय अनीता देवी की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस से छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Brazil : ब्रासीलिया पहुंचे PM मोदी का शिव तांडव के साथ हुआ स्वागत

10 से ज्यादा लोग घायल

श्रद्धालुओं के परिजनों ने बताया कि सभी लोग धर्मशाला में सो रहे थे, तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी और वे मलबे में दब गए। हादसे में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के अदलाहट गांव की रहने वाली अनीता देवी, पत्नी राजू की मौत हो गई है। कई लोग दीवार के मलबे में दब गए। 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि दीवार गिरने के कारणों की जांच की जा रही है।

छतरपुर सीएमएचओ आरपी गुप्ता का कहना है कि सुबह भारी बारिश के कारण बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) में एक ढाबे पर दीवार ढह गई। इसके मलबे में दबने से कुछ श्रद्धालु घायल हुए हैं। एक की मौत की जानकारी भी सामने आई है। घायलों को समुचित इलाज कराया जा रहा है।

पहले भी हुआ था हादसा

बता दें कि कुछ दिनों पहले भी धाम में हादसा हो चुका है। 3 जुलाई को भी बागेश्वर धाम परिसर में टेंट गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी और 8 लोग घायल हुए थे। टेंट में लगा लोहे का एंगल श्यामलाल कौशल (50) के सिर पर गिर गया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

Nobel Peace Prize : नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया

LEAVE A REPLY