iPhone 17 release : रात से ही Apple स्टोर के बाहर लाइन में लगे लोग; हुई हाथापाई

0
394
 dipr

नई दिल्ली। iPhone 17 release :   युवाओं पर आईफोन का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। एप्पल का आईफोन 17 सीरीज आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। आईफोन के नए सीरीज को खरीदने के लिए रात 12 बजे से ही लोगों की लंबी कतार दिल्ली और मुंबई के एप्पल स्टोर पर देखने को मिल रही है।

CBI : अनिल अंबानी की बढ़ी मुश्किलें, सीबीआई ने दो मामलों में कोर्ट में दाखिल किया आरोपपत्र

दरअसल, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के साकेत मॉल में सुबह से ही लोगों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। लोग आईफोन 17 सीरीज को सबसे पहले खरीदने के लिए उत्सुक हैं। यही वजह है कि लोग देर रात से ही लंबी कतारों में खड़े हैं।

मुंबई में भी एप्पल के स्टोर पर लोगों की भारी भीड़

ठीक इसी तरीके से मुंबई में भी एप्पल के स्टोर के बाहर भी लोगों का हुजूम देखने को मिला। यहां पर बीकेसी स्टोर के बाहर भारी संख्या में भीड़ देखने को मिली। यहां पर भीड़ के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि बीकेसी जियो सेंटर स्टोर के बाहर कुछ लोगों में हाथापाई भी हुई। इस कारण वहां पर सुरक्षाकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। इस दौरान एक खरीरादार मनोज ने कहा कि मैं हर बार अहमदाबाद से आता हूं। सुबह पांच बजे से इंतजार कर रहा।

आईफोन के लिए लोगों में क्रेज

गौरतलब है कि भारत में आईफोन की हर एक अपग्रेड सीरीज के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिलता है। यही वजह है कि भारत में इस प्रीमियम फोन के बाजार में आते ही लोग इसे खरीदने के लिए आतुर हैं।

बता दें कि ये फोन मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, और पुणे स्थित एप्पल के आधिकारिक स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसके साथ ही कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट से भी इसको खरीदा जा सकता है।

Uttarakhand Rain : मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशभर में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की  समीक्षा की

LEAVE A REPLY