Kulgam Encounter : कुलगाम में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में एक आतंकी ढेर

0
271
 dipr

श्रीनगर। Kulgam Encounter :  जम्मू के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस दौरान जिले के अखल इलाके (Kulgam Encounter) में देर रात चली मुठभेड़ में जवानों ने एक आतंकी ढेर कर दिया।

Uttarakhand Panchayat Chunav : मुख्यमंत्री ने सारकोट की नव निर्वाचित युवा प्रधान प्रियंका को दी बधाई

भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और विशेष अभियान समूह (एसओजी) द्वारा चलाया गया संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभियान अभी भी जारी है।

सोशल मीडिया के एक्स एकाउंट पर एक पोस्ट में, भारतीय सेना की चिनार कोर ने कहा कि कुलगाम में रात भर रुक-रुक कर और तीव्र गोलाबारी जारी रही। सतर्क सैनिकों ने आतंकियों को गोलीबारी से जवाब दिया और आतंकी बचकर न निकल पाए, इसके लिए घेराबंदी और कड़ी कर दी।

30 जुलाई को भी मारा गया था एक आतंकी

इससे पहले सेना की व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि 30 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना के जवानों द्वारा सीमा बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बरत रहे जवानों ने पुंछ सेक्टर के सामान्य क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में दो व्यक्तियों की गतिविधि देखी। सैनिकों द्वारा चुनौती दिए जाने पर, संदिग्ध आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।

एक्स पर एक पोस्ट में, व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि व्हाइट नाइट कोर का आतंकवादियों से संपर्क हुआ। पुंछ सेक्टर के सामान्य क्षेत्र में बाड़ के पास हमारे ही जवानों ने दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि देखी और गोलीबारी हुई। जिसमें एक आतंकी मारा गया।

Anil Ambani ED Summon : अनिल अंबानी को ED ने पूछताछ के लिए भेजा समन

LEAVE A REPLY