Chamoli Panchayat Election : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले दिन हुए 221 नामांकन

0
418
 dipr

चमोली: Chamoli Panchayat Election  जिले में बुधवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गई है. जिसके तहत पहले दिन जिला पंचायत सदस्य, सदस्य क्षेत्र पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत और सदस्य ग्राम पंचायत के पदों के लिए 221 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए. जनपद में राज्य चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 जुलाई तक नामांकन किए जा सकेंगे. जबकि 7 से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच, 10 व 11 जुलाई को नाम वापसी की तिथि तय की गई है.

GHANA : घाना के राष्ट्रीय सम्मान से पीएम मोदी सम्मानित

चमोली जिले में जिले में जिला पंचायत की 26, सदस्य क्षेत्र पंचायत की 244, प्रधान ग्राम पंचायत की 615 और सदस्य ग्राम पंचायत 4385 पदों के लिए चुनाव होने हैं. जिसके लिए राज्य चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को चमोली जिले में नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गई. इस दौरान पहले दिन 221 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन किए. यहां पहले दिन सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 21, प्रधान ग्राम पंचायत के लिए 152, सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए 46 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 2 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया.

जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित तिथियों के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया संपादित की जाएगी. जिसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा. जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के सुचारू संचालन हेतु प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है.

बुधवार को 6910 कार्मिकों में से रेंडमाइजेशन के माध्यम से 1832 कार्मिकों का प्रथम चरण के प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया है. इसमें 916 पीठासीन अधिकारी और 916 मतदान अधिकारी प्रथम शामिल हैं. जबकि शेष कार्मिकों का प्रशिक्षण द्वितीय चरण में करवाया जाएगा. निर्वाचन कार्य में नियुक्त इन सभी कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन 8 और 9 जुलाई 2025 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर तथा राजकीय इंटर कॉलेज, गोपेश्वर में किया जाएगा.

Heavy Rain : भारी बारिश से मुनकटिया में राजमार्ग हुआ ध्वस्त, रोकी गई केदारनाथ यात्रा

LEAVE A REPLY