PM Modi Uttarakhand Visit : मौसम खराब होने से टला पीएम का आपदाग्रस्त जिलों का हवाई दौरा

0
278
 dipr

देहरादून। PM Modi Uttarakhand Visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

India vs Pakistan cricket : भारत-पाकिस्तान मैच रद्द? सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला

मौसम अनुकूल न होने के कारण प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi Uttarakhand Visit) का आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र के हवाई सर्वेक्षण का कार्यक्रम टल गया। प्रधानमंत्री अभी जोलीग्रांट एयरपोर्ट स्थित गेस्ट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक ले रहे हैं। इसके बाद वह राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए आपदा प्रभावितों और राहत व बचाव में लगी टीमों के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री का जनपद चमोली के प्रभावित क्षेत्र का हवाई दौरा फिलहाल मौसम खराब होने से स्थगित हो गया है। यह जानकारी पुलिस चौकी प्रभारी मानवेन्द्र गुसाईं द्वारा दी गई है।

वहीं एयरपोर्ट जा रहे महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रायपुर स्थित महाराणा प्रताप कॉलेज चौक पर रोक लिया।

Nepal Crisis News : नेपाल में जेल तोड़कर भाग रहे कैदियों पर सेना ने बरसाई गोलियां; 12 घायल

LEAVE A REPLY