Water Shortage : देहरादून के कई इलाकों में गहराया पेयजल संकट

0
349
 dipr

देहरादून: Water Shortage   इन दिनों राजधानी देहरादून के अधिकांश इलाकों में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं. डीएल रोड, करनपुर, नालापानी चौक जैसे कई व्यस्त इलाकों के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है. जिसके विरोध में उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं में घोटालों का आरोप लगाते हुए जल निगम के मुख्य कार्यालय में प्रदर्शन किया. साथ ही दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करने और भ्रष्टाचार में लिप्त कंपनियों को ब्लैक लिस्ट करने की मांग उठाई है. मोर्चे ने मौके पर पहुंची एसडीएम स्मिता परमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया.

Sonam Raghuvanshi : को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले जा रही मेघालय पुलिस

मोर्चे के महासचिव मोहित डिमरी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया

मोर्चे के महासचिव मोहित डिमरी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया है और खाली बर्तनों के साथ जल निगम कार्यालय का घेराव किया गया. उनका कहना है कि करोड़ों रुपए की लागत से उत्तराखंड मे बिछाई गई पाइप लाइनों और जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए नल सूख गए हैं. इससे देहरादून और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को पानी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत अधिकारियों पर ठेकेदारों और बाहरी कंपनियों से सांठगांठ का आरोप लगाए हैं.

राजधानी देहरादून में भी कई क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार

मोहित डिमरी ने कहा कि गढ़वाल मंडल में जल जीवन मिशन के तहत करीब 800 करोड़ की लागत के 44 पेयजल योजना का निर्माण चल रहा है, जिसमें से अकेले हरियाणा की कंपनी को 372 करोड़ की लागत के 17 प्रोजेक्ट दिए गए हैं. इस दौरान जल निगम दफ्तर में प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश के अन्य जिलों से आए लोग भी शामिल रहे. गौर हो कि राजधानी देहरादून में भी कई क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. लेकिन जल संस्थान घरों में पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं कर पा रहा है, इससे देहरादून के निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. डीबीसी पीजी कॉलेज के सामने स्थित आवासों, डीएल रो, करनपुर के रहने वाले निवासियों का कहना है कि विगत दो दिनों से जल संस्थान की तरफ से सुबह और शाम पानी की प्रॉपर सप्लाई नहीं हो पा रही है. जिससे उन्हें परेशानियों हो रही है.

Helicopter Accident : हेली सेवा के तहत लगातार हो रहे हैं हादसे, CM ने दिए जांच के आदेश

LEAVE A REPLY