Trump Putin Meeting : यूक्रेन में युद्धविराम की उम्मीद से अलास्का पहुंचे ट्रंप व पुतिन

0
107

वाशिंगटन। Trump Putin Meeting : अमेरिका के एंकरेज शहर में स्थित एलमेंडोर्फ-रिचर्डसन सैन्य अड्डे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच भारतीय समयानुसार शनिवार रात एक बजे शुरू वार्ता खत्म हो गई है।

Kishtwar Cloudburst : किश्तवाड़ में फटा बादल, 30 लोगों के शव बरामद किए गए

प्रेस क्रांफ्रेंस में क्या कुछ बोले ट्रंप और पुतिन

रूस और अमेरिका के बीच ढाई घंटे से ज्यादा बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो गई है। प्रेस वार्ता के दौरान व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत काफी अच्छी रही। पुतिन ने कहा कि बैठक में यूक्रेन में शांति पर बात हुई है। उन्होंने कहा कि रूस की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है।

कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी- ट्रंप

वहीं, डोनाल्ड ट्रंप बोले कि कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। ट्रंप का कहना है कि पुतिन के साथ उनके “शानदार” रिश्ते रहे हैं, लेकिन “रूस संबंधी धोखाधड़ी” के कारण इसमें बाधा आई है।

अगर ट्रंप 2022 में अमेरिकी राष्ट्रपति होते तो संघर्ष नहीं होता: पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Trump Putin Meeting) ने शनिवार को कहा कि यदि डोनाल्ड ट्रंप 2022 में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन में संघर्ष शुरू नहीं होता। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि पुतिन यह बात बोली है, कई मौकों पर वह इस बात जिक्र कर चुके हैं। अलास्का में दोनों नेताओं के बीच बैठक के बाद, पुतिन ने ट्रंप को उनके सहयोग और “दोस्ताना बातचीत” के लिए धन्यवाद दिया।

पुतिन बोले- यूक्रेन जंग की वजह को खत्म करना जरूरी

पुतिन ने कहा कि उनकी बातचीत का मुख्य मुद्दा यूक्रेन में चल रही जंग थी। स्थायी और लंबे समय तक चलने वाला समझौता करने के लिए जंग की अहम वजहों को खत्म करना जरूरी है। हालांकि, उन्होंने साफ नहीं बताया कि वे किस वजहों की बात कर रहे हैं।

पुतिन बोले- रूस और अमेरिका पड़ोसी हैं

पुतिन ने कहा कि अमेरिका और रूस भले ही महासागरों से अलग हैं, फिर भी बहुत करीब के पड़ोसी हैं। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच की दूरी सिर्फ 4 किलोमीटर है, इसलिए वे सच में पड़ोसी हैं। पुतिन ने कहा कि आज सुबह उन्होंने हवाई अड्डे पर ट्रम्प से हाथ मिलाया, तो उन्होंने उनसे ‘नमस्ते पड़ोसी कहा।’

इसके बाद पुतिन (Trump Putin Meeting) ने अलास्का का इतिहास याद किया, जो 158 साल पहले रूस का हिस्सा था। उन्होंने अमेरिकी राज्य में अब भी मौजूद रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्चों का जिक्र करते हुए कहा कि यह साझा विरासत दोनों देशों के बीच बराबरी और आपसी फायदे वाले रिश्ते को फिर से मजबूत करने में मदद कर सकती है।

पुतिन बोले- टकराव छोड़ बातचीत करने का समय आया

पुतिन ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों से अमेरिका और रूस के बीच कोई समिट नहीं हुआ है, और दोनों देशों के रिश्ते शीत युद्ध के बाद से अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। लेकिन अब टकराव छोड़कर बातचीत की ओर बढ़ने का समय आ गया है।पुतिन ने यह भी कहा कि वह और ट्रम्प कई बार फोन पर खुलकर बात कर चुके हैं। इसके अलावा, ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने भी इस दौरान बातचीत का सिलसिला जारी रखा है।

पुतिन ने अगली मीटिंग मॉस्को में करने का सुक्षाव दिया

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अगली मुलाकात के लिए मास्को का सुझाव दिया। उन्होंने यह बात अंग्रेजी में कही। ट्रम्प ने कहा कि यह फैसला लोगों को पसंद नहीं आएगा और कुछ आलोचना भी होगी, लेकिन उन्होंने पूरी तरह इसे नकारा नहीं। ट्रम्प ने कहा कि यह हो सकता है।

ट्रंप बोले- पुतिन के साथ हमेशा अच्छा रिश्ता रहा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि उनका पुतिन के साथ हमेशा से अच्छा संबंध रहा है, लेकिन 2016 के अमेरिकी चुनाव में रूस के हस्तक्षेप की जांच के कारण इसमें रुकावट आई। ट्रंप ने बताया कि उनके बीच कई कठिन और कई अच्छे बैठकें हुईं। पुतिन से वार्ता के बाद ट्रंप बोले कि बातचीत सार्थक रही, जल्द ही वह नाटो और जेलेंस्की से संपर्क करेंगे।

ट्रंप बोले- जेलेंस्की को फोन कर जानकारी दूंगा

ट्रंप ने कहा कि अलास्का में रूसी राष्ट्रपति पुतिन (Trump Putin Meeting) के साथ बातचीत के बाद उन्हें कई फोन कॉल करने हैं। इनमें नाटो, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और बाकी नेता शामिल हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “मैं कुछ कॉल शुरू करने वाला हूं और उन्हें बताऊंगा कि क्या हुआ।”

पुतिन बोले- यूरोपीय नेता शांति वार्ता में हस्तक्षेप न करें

पुतिन ने कहा कि यूक्रेन और यूरोपीय नेताओं को शांति को लेकर हो रही बातचीत में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि यूक्रेन और यूरोपीय देश इसे समझेंगे और कोई बाधा नहीं डालेंगे। वे इस प्रगति को रोकने के लिए पर्दे के पीछे साजिश की कोशिश नहीं करेंगे।”

ट्रंप के पूर्व सलाहकार बोले- पुतिन की जीत हुई

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने कहा कि ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक में पुतिन जीत गए। उन्होंने बताया कि ट्रंप को इस मीटिंग से कुछ ज्यादा हासिल नहीं हुआ।

बोल्टन ने कहा कि पुतिन ने संबंधों को फिर से स्थापित करने में काफी प्रगति की, जो उनका मकसद था। पुतिन ने अपने देश को प्रतिबंधों से बचा लिया और सीजफायर का सामना नहीं करना पड़ा।

उन्होंने यह भी बताया कि अगली बैठक तय नहीं है और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को इस बारे में पहले कुछ नहीं बताया गया था। कुल मिलाकर पुतिन ने वह सब हासिल कर लिया जो वह चाहते थे।

ZILA PANCHAYAT PRESIDENT ELECTION : कांग्रेस की सुखविंदर कौर बनीं देहरादून जिपं अध्यक्ष

LEAVE A REPLY