Investor Summit: देहरादून एयरपोर्ट पर ढोल-दमाऊ की थाप और तुलसी की माला पहनाकर होगा डेलिगेट्स का स्वागत

0
421
 dipr

देहरादून एयरपोर्ट पर कलाकार

देहरादून। देहरादून में आठ व नौ दिसंबर को आयोजित होने जा रही इन्वेस्टर समिट में शामिल होने के लिए आज से ही मेहमान आने शुरू हो जाएंगे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देश-विदेश से आने वाले मेहमानों का स्वागत ढोल-दमाऊ की थाप और तुलसी की माला पहनाकर होगा।

इसके लिए सुबह से ही संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। संस्कृति विभाग के सतपाल राणा, दिनेश उप्रेती ने बताया कि संस्कृति विभाग के लगभग 15 कलाकारों की ओर से आने वाले डेलिगेट्स का स्वागत किया जाएगा। सबसे पहले तिलक लगाया जाएगा और साथ में तुलसी की माला पहनाई जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

LEAVE A REPLY