देहरादून। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड अभिनव कुमार ने समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हेतु कहा गया कि अति विशिष्ट व विशिष्ट महानुभावों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कार्मिक अपनी ड्यूटी पर सतर्क न रहकर अन्य क्रिया कलापों में समय व्यतीत करते हैं। अति विशिष्ट / विशिष्ट महानुभावों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी के दौरान इस प्रकार की लापरवाही बरतना अनुशासनहीनता है। इसी प्रकार की लापरवाही से सुरक्षा व्यवस्था में चूक हो सकती है । उन्होंने कहा कि ड्यूटी के पर्यवेक्षण अधिकारियों द्वारा भी इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है। पुलिस कर्मचारियों द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सही से अभिवादन नहीं किया जा रहा है। पुलिस एक अनुशासित बल है और अनुशासित बल द्वारा इस प्रकार का कृत्य उचित नहीं है। पुलिस महानिदेशक द्वारा अति विशिष्ट व विशिष्ट महानुभावों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण के दौरान सतर्कता से ड्यूटी करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सही से अभिवादन किये जाने हेतु अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश का अनुपालन करने हेतु बताया गया एवं साथ ही यदि भविष्य में इस प्रकार की कोई लापरवाही पायी जाती है तो सम्बन्धित कार्मिक के विरुद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के साथ ही सम्बन्धित पर्यवेक्षण अधिकारी का उत्तरदायित्व भी निर्धारित किया जाऐगा।
खेल
National Games 2023: उत्तराखंड के अंकित ने बढ़ाया मान, 10 किलोमीटर...
गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में 10 किलोमीटर की रेस में उत्तराखंड के अंकित कुमार ने स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने यह...
क्राइम
गर्लफ्रेंड के खर्चे पूरा करने के लिये बना मुन्ना भाई गिरफ्तार
देहरादून। पुलिस ने दूसरे छात्र के स्थान पर नीट परीक्षा दे रहे एक एमबीबीएस के छात्र को गिरफ्तार किया है। रविवार को श्री गुरू...
राजनीति
Asaduddin Owaisi : नवनीत राणा के भड़काऊ बयान पर ओवैसी...
हैदराबाद। Asaduddin Owaisi : भाजपा नेता नवनीत राणा की '15 सेकंड लगेंगे' वाली टिप्पणी पर अब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है।...