देहरादून। थाना सेलाकुई क्षेत्रांतर्गत स्थित एक ज्वेैलरी शॉप से चोरों ने चांदी व आर्टिफिसियल आभूषण चोरी कर लिए जबकि सोने के आभूषण चोरी करने में उनको सफलता नही मिली। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात सेलाकुई क्षेत्र में सतेन्द्र चौक स्थित दिनेश ज्वेैलरी शॉप में चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे और उन्होंने दुकान में गैस कटर के माध्यम से चोरी करने का प्रयास किया। चोरों द्वारा गैस कटर के माध्यम से दुकान में स्थित अलमारियां जिसमें सोने के आभूषण थे, काटने का प्रयास किया गया जिसमें वो सफल नही हो पाये जिसके बाद वे डिस्प्ले में रखे चांदी व आर्टिफिसियल आभूषण चोरी करके ले गयें। सेलाकुई पुलिस ने बताया कि घटना के अनावरण हेतु तत्काल पुलिस टीमें बनायी गई हैं। पुलिस का कहना है कि गैस कटर के माध्यम से घटना कारित करने वाले गैंग रूडकी व काशीपुर में भी घटना को अंजाम दे चुके हैं। सेलाकुई में हुई घटना में शामिल अभियुक्तगण रूडकी व काशीपुर में हुई घटना से सम्बन्धित हो सकते हैं।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
सफलता: एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कुख्यात कल्लू गैंग से जुड़े एक लाख रुपये के...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...








