देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आज केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने एक पिट-हेड थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने न्यूनतम 1000 मेगावाट के पिट-हेड थर्मल पावर प्लांट स्थापित किये जाने के लिए उत्तराखण्ड राज्य को लगभग 125 मिलियन टन भण्डारण क्षमता की एक कोल ब्लॉक का आवंटन प्राथमिकता पर करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुकूल औद्योगिक नीति के कारण राज्य में तेज गति से औद्योगिक विकास हुआ है। औद्योगिकीकरण बढ़ने के कारण आने वाले वर्षों में विद्युत की मांग और बढ़ने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विद्युत परियोजनाओं के तेज गति से विकास किये जाने के लिए यूजेवीएन लि0 और टीएचडीसी इण्डिया लि0 के बीच एक संयुक्त उपक्रम टीएचडीसीआईएल-यूजेवीएनएल एनर्जी कम्पनी लि0 का गठन किया गया है।
क्राइम
दहेज के लिए हुई महिला की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
रामनगर। दहेज को लेकर एक नवविवाहिता की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं...
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...


/>







