Uttarakhand Forest Fire : कुमाऊं में 24 घंटे में 14 जगह आग का तांडव

0
6

Uttarakhand Forest Fire :  उत्तराखंड के जंगलों में कई दिन से आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। अब तक कई हेक्टेयर जंगल जल गए, लेकिन वन विभाग को पिरूल उठाने की याद अब आई है। जंगलों में 120 टन पिरूल उठाने की योजना बनाई गई है। वहीं, 24 घंटे में कुमाऊं में 14 जगह आग लगी हैं।

Harki Paidi haridwar : हर की पौड़ी पर रील बनाने के नाम पर अश्लील हरकत

बीते चौबीस घंटे में कुमाऊं मंडल में वनाग्नि की 14 घटनाओं में 21.47 हेक्टेयर जंगल जलकर राख (Uttarakhand Forest Fire)  हो गया है। मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन कार्यालय से जारी वनाग्नि बुलेटिन के मुताबिक, कुमाऊं मंडल में बीते 24 घंटे में आरक्षित वन क्षेत्र और सिविल वन क्षेत्र में वनाग्नि की सात-सात घटनाएं हुई हैं।

वहीं दूसरी ओर पहली नवंबर से अब तक कुमाऊं में वनाग्नि की कुल 394 घटनाएं हुई हैं जिनमें 527 हेक्टेयर जंगल जला है। बताया गया कि अब तक राज्य में 315 वन अपराध (वनाग्नि) के मामले दर्ज हुए हैं जिसमें 267 अज्ञात और 48 ज्ञात हैं। अब तक 52 लोगों को इन मामलों में नामजद किया जा चुका है।

Rupali Ganguly Joins Bjp : रूपाली गांगुली ने थामा भारतीय जनता पार्टी का हाथ

LEAVE A REPLY