देहरादून। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड अभिनव कुमार ने समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हेतु कहा गया कि अति विशिष्ट व विशिष्ट महानुभावों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कार्मिक अपनी ड्यूटी पर सतर्क न रहकर अन्य क्रिया कलापों में समय व्यतीत करते हैं। अति विशिष्ट / विशिष्ट महानुभावों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी के दौरान इस प्रकार की लापरवाही बरतना अनुशासनहीनता है। इसी प्रकार की लापरवाही से सुरक्षा व्यवस्था में चूक हो सकती है । उन्होंने कहा कि ड्यूटी के पर्यवेक्षण अधिकारियों द्वारा भी इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है। पुलिस कर्मचारियों द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सही से अभिवादन नहीं किया जा रहा है। पुलिस एक अनुशासित बल है और अनुशासित बल द्वारा इस प्रकार का कृत्य उचित नहीं है। पुलिस महानिदेशक द्वारा अति विशिष्ट व विशिष्ट महानुभावों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण के दौरान सतर्कता से ड्यूटी करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सही से अभिवादन किये जाने हेतु अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश का अनुपालन करने हेतु बताया गया एवं साथ ही यदि भविष्य में इस प्रकार की कोई लापरवाही पायी जाती है तो सम्बन्धित कार्मिक के विरुद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के साथ ही सम्बन्धित पर्यवेक्षण अधिकारी का उत्तरदायित्व भी निर्धारित किया जाऐगा।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










