कोटद्वार पौड़ी नेशनल हाईवे पर आ धमका हाथी, राहगीरों में मची अफरा-तफरी, लगा लंबा जाम

0
392
 dipr

Elephant enter on Kotdwar Pauri National Highway traffic Jam and People panic

कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर दुगड्डा से कोटद्वार के बीच मंगलवार सुबह अचानक हाथी आ धमका। इससे वहां राहगीहों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हाथी ने किसी भी राहगीर पर हमला नहीं किया। वहीं हाथी को देख राहगीरों ने वाहन रास्ते में ही रोक दिए। जिससे हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने हाथी को जंगल में खदेड़ा।

इन दिनों दुगड्डा से कोटद्वार के बीच लगातार हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। वनकर्मियों का कहना है कि हाथी दिखने पर घबराएं नहीं तुरंत वाहन को रोक दें। इस रूट पर आवाजाही संभलकर करने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY