मंत्री गणेश जोशी ने एथलीट अंकित कुमार को किया सम्मानित, राष्ट्रीय खेल में जीता था स्वर्ण पदक

0
659
 dipr

Cabinet Minister Ganesh Joshi honored athlete Ankit Kumar For Won Gold Medal In National Games

गोवा में हुए 37वें राष्ट्रीय खेलों में रेस में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले उत्तराखंड के अंकित कुमार ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भेंट की। इस दौरान मंत्री जोशी ने एथलीट अंकित कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने अंकित को पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि एक नवंबर को गोवा में राष्ट्रीय खेल में 10 किलोमीटर की रेस में उत्तराखंड के अंकित कुमार ने स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने यह रेस 29 मिनट 51 सेकेंड में पूरी की थी। अंकित मूल रूप से पैठाणी जिला पौड़ी गढ़वाल निवासी हैं।

LEAVE A REPLY