Silkyara Tunnel Rescue: सीएम धामी ने अस्पताल में की श्रमिकों से मुलाकात, सौंपे एक-एक लाख के चेक

0
456
 dipr

उत्तरकाशी। Silkyara Tunnel Rescue: 17 दिन बाद उत्तराखंड की सिल्कयारा सुरंग से सफलतापूर्वक बचाए गए श्रमिकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलीफोन से बात की। पीएम मोदी ने कहा कि ये केदारनाथ बाबा की कृपा रही कि आप सब सकुशल बाहर आए हैं। 17 दिन का समय कम नहीं होता। अपनो से मिलने के बाद सभी श्रमिक खुश हैं और अपने अनुभवों को साझा कर रहे हैं

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढहने के कारण सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को मंगलवार को 17वें दिन सही सलामत वापस निकाल लिया गया। 16 दिनों बाद अंधेर से निकले श्रमिकों में खुशी की लहर है। परिवार से मिलकर श्रमिकों ने राहत की सांस ली है।

सीएम धामी ने जाना मजदूरों का हाल, सौंपे चेक
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बचाए गए सुरंग श्रमिकों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। सीएम धामी ने श्रमिकों को एक-एक लाख रुपये के चेक भी सौंपे।

 

LEAVE A REPLY