Uttarkashi Tunnel Rescue: मनोचिकित्सक और डॉक्टर कर रहे मजदूरों की जांच, 24 घंटे AIIMS में रह सकते हैं श्रमिक, धन सिंह रावत पहुंचे एम्स ऋषिकेश

0
417
 dipr

देहरादून। उत्तराखंड सरकार में मंत्री डा. धन सिंह रावत पहुंचे एम्स ऋषिकेश, श्रमिकों से बात कर उनका हाल जाना।

रेस्क्यू ऑपरेशन को देखकर प्रधानमंत्री बहुत भावुक थे: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की घोषणा के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह उत्तरकाशी सुरंग रेक्स्यू का मामला कैबिनेट के सामने आया था और प्रधानमंत्री बहुत भावुक थे। पूरी सरकार और पूरे देश की प्रार्थनाएं श्रमिकों के साथ थीं। हर एक की जान बचाने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए गए। बचाव दल ने हमें दिखाया है कि टीम भावना और नेतृत्व क्षमता क्या होती है।

मजदूरों को कितना समय लगेगा, कह नहीं सकते: डॉक्टर
एम्स ऋषिकेश के अस्पताल प्रशासन के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि कर्मचारियों को अस्पताल में कितना समय लगेगा। डॉक्टरों की एक टीम द्वारा प्रारंभिक मूल्यांकन किया जाएगा इसके बाद ही केवल उसके बाद हम स्पष्ट रूप से कह पाएंगे। उन्हें शायद 24 घंटे यहीं रहना होगा।

LEAVE A REPLY