देहरादून । (अनुराग जैन)
ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार एक पुलिस कांस्टेबल को तेज रफ्तार लोडर ने कुचल दिया जिससे कि कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र अंतर्गत सोमवार देर रात पुलिस कांस्टेबल पंकज जोशी ड्यूटी निपटाकर वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे तभी मोखमपुर फ्लाईओवर पर तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित लोडर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे की कांस्टेबल की बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद वंहा से भागने का प्रयास कर रहे लोडर चालक को मौके पर एकत्रित हुई भीड़ ने दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची नेहरू कालोनी पुलिस ने तत्काल ही एंबुलेंस की मदद से पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया जंहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने बताया की मृतक पंकज जोशी पुलिस लाइन में तैनात था। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लोडर को कब्जे में ले लिया है।









