पौड़ी। पिछले तीन माह से गुजरात से लापता एक युवक को पौड़ी पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना व शाखा प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत गुमशुदाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द करने हेतु निर्देशित किया गया था। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार को सूचना प्राप्त हुयी कि एक युवक काफी दिनों से गैराज रोड़ कोटद्वार में लावारिस हालत में घूम रहा है जो मानसिक रुप से कमजोर प्रतीत हो रहा है। इस सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त युवक को एएचटीयू कार्यालय कोटद्वार लाया गया। उक्त व्यक्ति से उसके बारे में जानकारी हासिल करने के अथक प्रयास किये गए लेकिन मानसिक रुप से कमजोर होने के कारण वह अपना नाम पता स्पष्ट नही बता पाया। पुलिस टीम द्वारा गर्म कपड़े पहनाकर व खाना खिलाकर अपनेपन का एहसास दिलाकर पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम पीयूष अक्षत शाह (उम्र-30 वर्ष) पुत्र स्व0 सुरेन्द्र शाह निवासी- बालाजी होम वेसु गांव, जिला सूरत गुजरात बताया। पुलिस टीम द्वारा प्रयासों से परिजनों से सम्पर्क कर उनको सूचना दी गई। परिजनों के कोटद्वार पहुँचने पर पुलिस ने पीयूष अक्षत शाह को उसकी माता परीशाह के सकुशल सुपुर्द कर दिया।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...












