अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

0
977
 dipr

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्रअंतर्गत एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्राहमणवाला निवासी पप्पू गडोही ने पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई अजयपाल आज सुबह निरंजनपुर आईटीआई के पास से जा रहा था तभी उसको एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसको अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY