प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0
6
 dipr

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार सघन कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पुलिस ने 13 अक्टूबर को हर्रावाला स्थित लक्ष्मण मंदिर रोड के पास से दो अभियुक्तों को 456 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान के दौरान सोवित कम्बौज (30 वर्ष) और पवन कुमार मिश्रा (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। सोवित के कब्जे से 216 कैप्सूल (Dicyclomine HCl + Tramadol HCl + Acetaminophen) और पवन के कब्जे से 240 कैप्सूल (Dicyclomine HCl + Acetaminophen) बरामद हुए। दोनों के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में मुकदमा संख्या 311/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि ये कैप्सूल उन्होंने कलियर से खरीदे थे और स्थानीय नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बना रहे थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

• सोवित कम्बौज पुत्र राजवीर कम्बौज, निवासी कम्बौज मोहल्ला, बुल्लावाला, डोईवाला

• पवन कुमार मिश्रा पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा, निवासी शुगर मिल रोड के निकट, घिस्सरपड़ी, डोईवाला

पवन कुमार मिश्रा का आपराधिक इतिहास

• मु0अ0सं0 311/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली डोईवाला

• मु0अ0सं0 285/2016, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली डोईवाला

• मु0अ0सं0 19/2024, धारा 60 आबकारी अधिनियम, कोतवाली डोईवाला

कार्रवाई करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक सचिन पुण्डीर, उप निरीक्षक दीपक गैरोला (चौकी प्रभारी हर्रावाला) सहित अन्य जवान शामिल रहे।

LEAVE A REPLY