शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

0
7
 dipr

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से लगभग दो पेटी अंग्रेजी और छह पेटी अवैध देसी शराब बरामद हुई है। एक मामले में तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया गया।

एसएसपी देहरादून द्वारा अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में थाना टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

थाना रायपुर: चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को 62 टेट्रा पैक (माल्टा) और 52 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्त: पवन कुमार पुत्र सुरेश कुमार (निवासी सिमरिया तारा चंद, पीलीभीत, हाल भगवानदास चौक, बालावाला, थाना रायपुर) और सुजल पुत्र प्रीतम सिंह (निवासी राजीव नगर तरली कडोली, सहस्त्रधारा रोड, उम्र 21 वर्ष)।

बरामदगी: 114 टेट्रा पैक (माल्टा) देसी शराब।

कोतवाली सहसपुर: दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को जामनखाता क्षेत्र से एक अभियुक्त को 54 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त: अनिल सेठी पुत्र स्वर्गीय किशन लाल सेठी, निवासी जमनीपुर तप्पड, थाना सहसपुर, उम्र 52 वर्ष।

बरामदगी: 54 पव्वे देशी शराब।

थाना नेहरू कॉलोनी: रिस्पना नगर बी-ब्लॉक से एक अभियुक्त को 52 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त: राजेंद्र कुमार उर्फ धारी पुत्र स्वर्गीय चंद्रिका राम, उम्र 42 वर्ष, निवासी बी-12, रिस्पना नगर, हरिद्वार रोड।

बरामदगी: 52 टेट्रा पैक माल्टा देशी शराब।

कोतवाली रायवाला: चेकिंग के दौरान निर्मल आई हास्पिटल वाली गली से एक अभियुक्त को स्कूटी पर 44 पव्वे टेट्रा पैक माल्टा देशी शराब और 80 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (इम्पीरियल ब्लू) के साथ गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ मु0अ0सं0 176/2026 धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त: शिवम कुमार पुत्र स्वर्गीय नरेश कुमार, निवासी सी/ओ विकास सोनकर, राजीव नगर कन्डोली, थाना रायपुर, उम्र 24 वर्ष।

बरामदगी: 44 पव्वे टेट्रा पैक माल्टा देशी मसालेदार शराब, 80 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू और स्कूटी (यूके-07-डीएम-1316)।

LEAVE A REPLY