देहरादून। अमेरिका के फेसबुक फ्रैंड ने गिफ्ट भेजने के नाम पर नौ लाख 30 हजार रूपये ठग लिये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कंडोली निवासी भागीरथी पोखरियाल ने रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि लगभग दो माह पहले डा. टोनी मार्क के नाम से उन्हें एक फ्रैंड रिक्वेस्ट आई जिसे उसने स्वीकार कर लिया। डा. टोनी मार्क ने उन्हें खुद को अमेरिका का निवासी बताया। फेसबुक पर उन दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। उसके बाद वह फेसबुक व वाटस ऐप पर बात व चेट करने लगा। इसके पश्चात उसने एक दिन उससे कहा कि वह उसको एक गिफ्ट भेज रहा है जो कि दिल्ली ऐयरपोर्ट पर अगले दो से तीन दिन में पहुँच जाएगा। उसके बाद 14 दिसम्बर को सुबह एक फोन आया कि जिसमें फोन करने वाले शक्स ने खुद को इन्द्रागाँधी ऐयर पोर्ट का कर्मचारी बताया और कहा कि उनका एक पार्सल आया है। जिसमें कीमती मोबाइल फोन, डॉलर सहित ज्वेलरी है और उसको कस्टम ड्यूटी के 25 हजार रूपये चुकाने पड़ेगे। जिस पर उन्होंने ओनलाइन भुगतान कर दिया। उसके बाद दूसरे मोबाइल नम्बर से फिर कॉल आई और उससे विभिन्न टैक्स व अन्य कारण बताकर 9 लाख 30 हजार विभिन्न खातों में जमा करा लिए गए। बाद में उन्हें शक होने पर उन्होंने जाँच पड़ताल की तो खुद के ठगे जाने का एहसास हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
क्राइम
शातिर ने मोबाइल पर फर्जी भुगतान दिखाकर शोरूम से ठगी स्कूटी,...
देहरादून। हीरो शोरूम में मोबाइल पर फर्जी भुगतान का विवरण दिखाकर स्कूटी ठगने के आरोपी को डोईवाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार,...
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...

/>








