देहरादून। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर पौने दो लाख रूपये की ठगी करने पर पुलिस ने पति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागेश्वर मंदिर डाकरा निवासी जयपाल जैसवाल ने कैण्ट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पहचान मौहल्ले के ही संजय गुरूंग व उसकी पत्नी सोनिया गुरूंग से हो गयी थी। दोनों ने उसको बताया कि उनकी सचिवालय व विधानसभा में अच्छी पहचान है तथा वह उसको सरकारी नौकरी दिलवा सकते हैं जिसके लिए उसको खर्चा करना होगा। वह उनकी बातों में आ गया और उसने उनको नौकरी लगवाने के लालच में एक लाख 80 हजार रूपये दे दिये, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने उनसे अपने रूपये वापस मांगे तो दोनों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
सफलता: एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कुख्यात कल्लू गैंग से जुड़े एक लाख रुपये के...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...








