देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर उन्हें स्मरण कर इस अवसर पर आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द महान आध्यात्मिक विचारक एवं वक्ता थे। उन्होंने भारतीय दर्शन तथा संस्कृति से देश व दुनिया को अवगत कराने का महान कार्य किया। वे युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। हमारे युवा देश की ताकत हैं। स्वामी विवेकानन्द ने हमें उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त करने तक न रूको का मंत्र दिया था। देश एवं राज्य की प्रगति के लिए युवाओं का देश के प्रति जिम्मेदार होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द द्वारा दिए गए संस्कारों एवं शिक्षा को आगे बढ़ाने की जरूरत है। युवाओं को अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर देश एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान देकर सहयोगी बनना चाहिए।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
सफलता: एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कुख्यात कल्लू गैंग से जुड़े एक लाख रुपये के...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...








