Uttarakhand unemployed union : सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बेरोजगार संघ

0
386
Uttarakhand unemployed union
 dipr

Uttarakhand unemployed union : उत्तराखंड बेरोजगार संघ परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए निकले। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी झड़प हो गई। बेरोजगारों को पुलिस ने कनक चौक पर रोक दिया है, जिसके बाद वह सड़क पर ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठ गए।

Bengaluru Cafe Blast : बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामले में कैफे मालिक का आया बयान

बेरोजगारों का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियो ने राज्य सरकार को आडे हाथो लिया और चेतावनी दे डाली कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नही किया जाएगा तब तक वह लोग अपना आंदोलन समाप्त नही करेंगे। धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के पदाधिकारियो ने कहा कि उत्तराखण्ड की धामी सरकार जान बुझकर उनकी जायज मांगो को पूरा नही कर रही है

प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढती जा रही है और सरकार केवल आंकडो का खेल खेलकर बेरोजगारी को कम दिखा रही है जबकि सास्वत सच्चाई यह है कि आज भी पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों में रिक्त पद पडे हुए हैं जिनपर नियुक्ति नही की जा रही। जानबूझकर लिस्टो को जारी नही किया जा रहा। उन्होने कहा कि सभी विभागों में जो वेटिंग लिस्ट है उनको जारी किया जाए।

वक्ताओं ने मांग की कि सभी बहुल संवर्ग भर्तियो में प्रतिक्षा सूची तत्काल जारी की जाए। एलटी, प्रवक्ता-प्राथमिक शिक्षक एवं शारीरिक शिक्षक भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाए। ऊर्जा निगमो, यूपीसीएल, पिटकुल, उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लि. में जेई और टीजी 2 की भर्ती तत्काल जारी की जाए।

ATM Inaugurated : मुख्यमंत्री ने किया चार-धामों में यात्रियों की सुविधा के लिए एटीएम का शुभारम्भ

LEAVE A REPLY