PM In Kashmir : पीएम मोदी ने शंकराचार्य मंदिर को हाथ जोड़कर किया नमन

0
352
PM In Kashmir
 dipr

PM In Kashmir :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को श्रीनगर में पहुंचे हुए हैं। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में पीएम बड़ी रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे। इस दौरान स्टेडियम जाते हुए उन्होंने एक जगह रुक कर पहाड़ी पर बसे शंकराचार्य मंदिर को निहारा और हाथ जोड़कर नमन किया। इसकी तस्वीरें प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की गई हैं।

Rudrapur : मुख्यमंत्री ने 2600 लाभार्थियों को किया नजूल भूमि पट्टा का निःशुल्क वितरण

शंकराचार्य पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित है भगवान शिव का मंदिर

शंकराचार्य मंदिर श्रीनगर में जबरवान रेंज पर शंकराचार्य पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित है। यह मंदिर हिंदू भगवान शिव को समर्पित है। कश्मीरी हिंदुओं का दृढ़ विश्वास है कि इस मंदिर में आदि शंकराचार्य ने दौरा किया था और तब से यह मंदिर उनके साथ जुड़ा हुआ है। इस तरह मंदिर और पहाड़ी का नाम शंकराचार्य पड़ा। कश्मीरी पंडितों की इस मंदिर में गहरी आस्था है। शिवरात्रि के पर्व पर जिसे कश्मीर में हेराथ के नाम से भी जाना जाता है, यहां पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

मंदिर घाटी तल से 300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस मंदिर से पूरे श्रीनगर शहर को देख जा सकता है। मंदिर और निकटवर्ती भूमि राष्ट्रीय महत्व का स्मारक है। इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत केंद्रीय रूप से संरक्षित किया गया है। जम्मू कश्मीर के धर्मार्थ ट्रस्ट ने क्षेत्र के अन्य लोगों के साथ मिलकर 19वीं सदी से इस मंदिर का प्रबंधन करता आ रहा है।

अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर दौरे पर हैं। श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। पीएम मोदी रैली के दौरान 6400 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ व लोकार्पण किया।
विज्ञापन

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि तीन दशक तक जिस कश्मीर की घाटी को लहूलुहान किया गया, आज वहां तिरंगा लहरा रहा है। बख्शी स्टेडियम को लेकर कहा कि इस स्टेडियम में 35 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है और फीफा के मानक के रूप में इसका निर्माण हुआ है।

Dehradun to ayodhya flight : अयोध्या सहित चार शहरों के लिए शुरू हुई फ्लाइट

LEAVE A REPLY