मूल निवास और भू-कानून को लेकर दिया एक दिवसीय धरना

0
295
 dipr

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने मूल निवास और भू-कानून को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। देहरादून के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में महिला प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना देकर मांग की कि प्रदेश में सशक्त भू कानून लागू किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रदेश में 250 वर्ग से अधिक भूमि किसी बाहरी व्यक्ति चाहे वह कोई भी हो, खरीदी गई है तो उस पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि हमें सशक्त भू-कानून चाहिए। बता दें कि लंबे समय से उत्तराखंड मंे सशक्त भू-कानून की मांग की जा रही है। सरकार ने कुछ निर्देश भी शासन-प्रशासन को दिए हैं, लेकिन अभी तक इस कानून को लागू नहीं किया गया है।

सुलोचलना ईष्टवाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

 

 

 

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY