मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में जिला योजना समीक्षा बैठक, 95% विभागों की प्रगति संतोषजनक

0
258
 dipr

जिला कलेक्ट्रेट के ऋषिपर्णा सभागार में प्रभारी मंत्री, जिला योजना समिति,देहरादून सुबोध उनियाल, की अध्यक्षता में जिला योजना एवं 20-सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें संबंधित विधायकों और पदाधिकारियों ने शिरकत की। समीक्षा बैठक के उपरांत कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों को लगभग एक सौ करोड़ का बजट आवंटित किया गया था,साथ ही जनप्रतिनिधियों को दी गई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई , जिसमें पाया गया कि 95 फीसदी विभागों ने शत प्रतिशत प्रगति की है, लेकिन पांच फीसदी को फटकार लगाते हुए काम पूरा करने के लिए हिदायते दी गई है। उन्होंने कि उरेडा, जल जीवन मिशन,और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में प्रगति न होने के कारण निर्देश दिए गए हैं कि 31 मार्च से पहले शत प्रतिशत अचीव का कर ले वरना आने वाले समय में जिला योजना में धन आवंटन के दौरान उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

 सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री

 

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY